6 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। निदास ट्रॉफी 2018 का आगाज आज से होने वाला है। भारत और श्रीलंका की टीम एक दूसरे के खिलाफ कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में उतरेगी।

Advertisement

रिकॉर्ड्स की बात करे तो भारत का पलड़ा भारी है तो वहीं श्रीलंका की टीम अभी हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतने में सफल रही है। 

Advertisement

ऐसे में आजका यह टी- 20 मैच काफी दिलचस्प  होने की है उम्मीद। वैसे बांग्लादेश की टीम छोटे फॉर्मेट में  काफी खतरनाक हो जाती है और किसी भी टीम को हराने का मद्दा रखती है।

वैसे क्रिकेट पंडितों की राय के अनुसार निदास ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार भारतीय टीम है।

जानिए तीनों टीमों के खिलाड़ियों के नाम जो इस टूर्नामेंट में शिरकत करने वाले हैं।

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (कीपर), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत (कीपर)।

श्रीलंका- दिनेश चंडीमल (कप्तान), उपुल थरंगा, दानुश्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, दासुन शानाका, कुसल जनिथ परेरा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल (उपकप्तान), इसूरु उडाना, अकीला धनंजया, अमिला अपोन्सो, नुवान प्रदीप, दुश्मांथा चामीरा , धनंजय डि सिल्वा।

बांग्लादेश- महमूदुल्लाह (कप्तान), लिट्टन दास, तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, मुशफिकुर रहीम, सब्बीर रहमान, मुस्तफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, अबू जायेद, तास्किन अहमद, इमरूल कायेस, नूरुल हसन, मेहदी हसन, अरीफुल हक, नाजमुल इस्लाम, अबू हैदर रोनी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार