भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को उनके आईपीएल 2026 में प्रदर्शन का ईनाम भी मिला है लेकिन टेस्ट और वनडे टीम में एक ऐसा नाम भी शामिल है जिसे देखकर फैंस थोड़े से हैरान हैं और उस खिलाड़ी के बारे में जानना चाहते हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं पंजाब के तेज़ गेंदबाज़ गुरनूर बरार की जिन्हें पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। उन्हें दोनों ही टीमों में शामिल किया गया है, जिससे फैंस के बीच काफी उत्सुकता बढ़ गई है। बरार, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं और इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए नेट बॉलर की भूमिका भी निभा चुके हैं।

Advertisement

अगर आप गुरनूर बरार के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि वो घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं और पहले भी इंडिया 'A' टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से ठीक पहले, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत की डेवलपमेंट टीम के लिए भी मैच खेले थे। बरार ने अब तक 12 फर्स्ट-क्लास मैचों में कुल 33 विकेट चटकाए हैं और इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए 3 टी-20 मैच भी खेले हैं। ऐसे में अगर उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ मौका मिलता है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि वो कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Advertisement

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है।

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार