Who is Vipraj Nigam: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में मिली रोमांचक जीत में 20 साल के ऑलराउंड विप्रज निगम ने अहम रोल निभाया। आईपीएल डेब्यू पर निगम ने दिल्ली के शानदार खेल दिखाते हुए गेंद औऱ बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। 

Advertisement

210 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली का स्कोर एक समय 65 रन पर 5 विकेट था और नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतरे विप्रज ने 15 गेंदों में 5 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। उन्होंने आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर 55 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की जो टीम की जीत में अहम साबित हुई। 

Advertisement

निगम ने गेंद से भी अपना प्रभाव छोड़ा और लखनऊ के ओपनिंग बल्लेबाज एडेन मार्करम को आउट किया। हालांकि बाद के ओवरों में वह थोड़े महंगे रहे और 4 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिया।

कौन है विप्रज निगम (Who is Vipraj Nigam)

उत्तर प्रदेश के विप्रज निगम को पिछले साल जेद्दाह में हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 50 लाख रुपये में खरीदा। उन्होंने यूपी टी-20 लीग 2024 में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी थी। निगम ने यूपी फैलकॉन्स के लिए 12 मैच में 7.45 की इकॉनमी से 20 विकेट हासिल किए थे। 

मैच के बाद स्टार स्पिन कुलदीप यादव ने विप्रज की ताऱीफ करते हुए कहा, “विप्रज अंडर-19 के दिनों तक बल्लेबाज़ थे। फिर, धीरे-धीरे उन्होंने लेग-स्पिन गेंदबाजी करना शुरू कर दिया। उन्हें अपनी बल्लेबाजी की गहरी समझ है। मैंने उन्हें अच्छे स्ट्रोक खेलते देखा है - वह हमेशा निडर रहे हैं और बड़े शॉट लगाने में संकोच नहीं करते। वह अपनी गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और गेंद को अच्छी तरह से घुमा रहे हैं।”

Advertisement

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए 8 विकेट लिए और आंध्रा के खिलाफ हुए मुकाबले में बल्ले से भी अहम योगदान दिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार