10 मई। आईपीएल 2018 में धोनी ने सीएसके की कप्तानी एक बार फिर से करके धमाल मचा दिया है। धोनी ने अपनी कप्तानी से सीएसके की टीम को आईपीएल 2018 के प्लेऑफ के दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

एक तरफ जहां धोनी ने कप्तान के तौर पर एक बार फिर क्रिकेट फैन्स का दिल जीता और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को आईपीएल 2018 में प्लेऑप के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। आईपीएल 2018 के शुरूआत में सीएसके की टीम के खिलाड़ियों को लेकर कई तरह की बातें हुई।

Advertisement

कईयों ने धोनी की इस टीम को बुढ़ापा वाली टीम कही लेकिन धोनी ने उन्हीं बुढ़े खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतारकर सीएसके की टीम को जीत पर जीत दिलाने का कमाल किया है।

ऐसे में जानते हैं ऐसे 3 कारण जिसकी वजह से धोनी फिर से टी- 20 टीम के कप्तान बन सकते हैं►

 

आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करके दिखाई फिर से अपनी चमक

आईपीएल 2018 में सीएसके की टीम के कप्तान के तौर पर धोनी ने वापसी की। अपनी कप्तानी से धोनी ने ना सिर्फ फैन्स का दिल जीतने में सफल रहे बल्कि अपनी कप्तानी स्किल से एक बार फिर पूरे क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान कर दिया है। धोनी ने अपनी कप्तानी में वहीं अंदाज दिखाया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। 

Advertisement

धोनी ने अपने युवा गेंदबाज पर विश्वास जताया और ऐन मौके पर गेंदबाजी सौंप कर सीएसके की टीम को जीत दिलाई। फिर वहीं अपने पुराने दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी को टीम में रखकर ना सिर्फ उनका सम्मान बढ़ाया बल्कि भज्जी ने अपने परफॉर्मेंस से सीएसके की टीम के लिए अहम योगदान भी दिया है। धोनी अपनी कप्तानी के दौरान ठंडे दिमाग से काम लेकर विरोधी टीमों पर प्रहार करते हैं। धोनी की यही अंदाज विरोधी टीमों को पस्त कर रहा है।

 

धोनी अपने परफॉर्मेंस से करते हैं वार

कप्तान बनते ही धोनी ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। अपनी बल्लेबाजी से भी धोनी कमाल कर रहे हैं। यहां तक कि यदि सीएसके की टीम मैच हार भी जाती है तो वो टीम के परफॉर्मेंस में क्या कमी रही उसपर वर्क करते हैं और अगले मैच में जीत हासिल करने के बारे में सोचते हैं। धोनी की कप्तानी में अलग अंदाज है जो उन्हें एक सफल कप्तान बनाता है।

 
Advertisement

कोहली से बेहतर कप्तान हैं टी- 20 फॉर्मेट में धोनी

कोहली और धोनी की कप्तानी का फैसला इस आईपीएल में हो चुका है। एक तरफ जहां धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की टीम आईपीएल 2018 में पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं तो वहीं दूसरी ओर कोहली कप्तानी वाली आरसीबी की टीम लगभग आईपीएल 2018 से बाहर हो चुकी है। टी- 20 में कोहली की कप्तानी असरदार नहीं है। ऐन मौके पर कोहली संयम खोते नजर आ रहे हैं तो वहीं धोनी शांत रहकर सिचुएशन पर काम करते हैं जो टीम के लिए लाभदायक साबित होती है। इन वजहों के कारण धोनी की कप्तानी कोहली से बेहतर है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार