पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने आईपीएल 2023 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टॉस के दौरान एमएस धोनी से संन्यास के बारे में पूछने के लिए कमेंटेटर डैनी मॉरिसन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह धोनी  की कॉल है कि उन्हें कब संन्यास लेना है और सभी को उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए।

Advertisement

एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। एक क्रिकेटर के तौर पर यह संभवत: उनका आखिरी सीजन हो सकता है। लेकिन जिस तरह की उनकी फिटनेस है, उसे देखते हुए यह कहना सही होगा कि वह एक या दो सीजन और खेल सकते हैं। कई प्रशंसक और एक्सपर्ट सोच रहे हैं कि लीग में यह उनका आखिरी सीजन होगा या नहीं। इसके पीछे का कारण एमएस धोनी ने पिछले साल कहा था कि यह चेन्नई में फैंस के साथ अन्याय होगा और वह अपना आखिरी मैच सीएसके के घरेलू मैदान पर खेलना चाहते हैं।

Advertisement

एलएसजी और सीएसके के बीच टॉस के दौरान, उन्होंने उनसे पूछा कि क्या वह लीग में अपने आखिरी सीजन को एंजॉय कर रहे हे हैं या नहीं। इसके जवाब में धोनी ने कई लोगों को कन्फ्यूज कर दिया और वहीं फैंस काफी खुश नजर आये। धोनी से मोरिसन ने पूछा कि, "इतना शानदार करियर रहा है आपका इस बार आप आखिरी सीजन खेल रहे हैं तो आईपीएल के इस सीजन का कितना मजा उठा रहे हैं।" इस पर धोनी ने कहा, "जी देखिए आप तो पहले से ही मान कर चल रहे हैं कि यह मेरा आखिरी सीजन है। तो अब मैं क्या कहूं। आपको कैसे पता कि मै अगले सीजन में खेलूंगा या नही।"

वीरेंद्र सहवाग हालांकि डैनी मॉरिसन द्वारा एमएस धोनी के संन्यास के बारे में पूछने से हैरान नजर आये। उन्होंने कहा कि यह धोनी की कॉल है और उसे लेने दो। उन्होंने कहा, "मुझे अभी समझ नहीं आया वे पूछते भी क्यों हैं? यहां तक ​​​​कि अगर यह आखिरी साल है, तो आपको उससे क्यों पूछना है? यह उनकी  कॉल है, उन्हें  लेने दो! शायद वह धोनी से सिर्फ यह जवाब पाना चाहते थे कि यह वास्तव में उनका आखिरी सीजन था। यह उनका आखिरी साल है या नहीं, यह केवल एमएस धोनी ही जानते हैं।"

वहीं लखनऊ और चेन्नई के बीच हुआ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवरों में 7 विकेट खोकर 125 रन बना लिए थे तभी बारिश आ गयी थी और मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। इस मैच में चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार