एक तरफ जहां भारत में पुरुष क्रिकेट के क्रेज को बरकरार रखने में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों का बड़ा हाथ है वही दूसरी तरफ महिला क्रिकेट को आगे ले जाने में मिताली राज ने अहम किरदार निभाया है।

Advertisement

क्रिकेट फैंस को यह जानकर हैरानी होगी कि मिताली का पहला प्यार क्रिकेट नहीं था बल्कि उन्हें डांस का शौक और 10 साल की उम्र तक उन्होंने उसी में हाथ आजमाया। यहां तक कि वो भरतनाट्यम की भी ट्रेनिंग ले चुकी थी। लेकिन बाद में अपने बड़े भाई के साथ क्रिकेट खेलने के क्रम में उनका रुझान क्रिकेट की ओर बढ़ने लगा और उन्होंने डांस को त्याग कर क्रिकेट में भविष्य बनाने की सोची।

Advertisement

मिताली राज के नाम उनके अभी तक के करियर में ढेरों रिकॉर्ड हैं। 3 दिसंबर, 1982 को जोधपुर में जन्म लेने वाली मिताली की उम्र अभी 38 साल हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद वो अपनी शादी के बारे में ज्यादा नहीं सोचती।

मिड डे डॉट कॉम को एक इंटरव्यू देते हुए मिताली ने एक राज खोला था। तब उनसे ये सवाल किया गया था कि क्या आपके दिमाग में शादी का विचार आया? इसका जवाब भारतीय महिला कप्तान ने हंसते हुए दिया था और कहा था,"बहुत समय पहले, जब मैं बहुत छोटी थी तब यह विचार मेरे दिमाग में आया था… लेकिन अब जब मैं विवाहित लोगों को देखती हूं तब यह विचार मेरे दिमाग में नहीं आता है। मैं सिंगल रहकर बहुत खुश हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार