पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 29वें मैच में नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है। नीदरलैंड्स की बल्लेबाज़ी पाकिस्तानी गेंदबाज़ों के सामने बुरी तरह से फ्लॉप रही और 20 ओवरों में  सिर्फ 91/9 रन ही बना पाई। पाकिस्तान ने ये लक्ष्य 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।पाकिस्तान के लिए इस मैच में 24 वर्षीय शादाब खान ने तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद वसीम ने 2 विकेट झटके। 

Advertisement

हालांकि, पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर ये रही कि सलामी बल्लेबाज़ और स्टार विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान ने फॉर्म में वापसी कर ली। रिजवान अर्द्धशतक से सिर्फ 1 रन से चूक गए लेकिन उनके 49 रन किसी भी बड़ी पारी से कम नहीं थे और बाकी बचे मैचों में ये 49 रनों की पारी पाकिस्तान के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।

Advertisement

हालांकि, बल्लेबाजी के अलावा रिजवान फील्डिंग के दौरान भी काफी लाइमलाइट में रहे। दरअसल, इस मैच में रिजवान को कॉलर पर एक स्पेशल बैज देखा गया और इस बैज को देखकर फैंस ये जानने के लिए बेताब थे कि आखिरकार उन्होंने ये बैज क्यों लगाया हुआ था। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आपको हम इस सवाल का जवाब देते हैं।

आपको बता दें कि रिजवान इस एशिया कप से पहले शानदार फॉर्म में थे और एशिया कप 2022 के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी उन्होंने बल्ले से शानदार काम किया जिसके चलते उन्हें सितंबर 2022 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया और यही कारण था कि रिजवान नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में आईसीसी द्वारा दिया गया ये बैज अपने कॉलर पर लगाकर मैदान पर उतरे थे।

रिजवान के प्रदर्शन की बात करें तो सितंबर महीने में खेले गए दस मैचों में सात अर्द्धशतक बनाए थे, जिसमें एशिया कप में हांगकांग और भारत के खिलाफ दो 70 से अधिक के स्कोर शामिल हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार