4 जुलाई, एटंगा (CRICKETNMORE) 2 जुलाई को खेले गए मैच में भारत की टीम 189 रन के लक्ष्य को पीछा नहीं कर सकी और 178 रन ही बना सकी। इस मैच में जहां भारत की टीम की बल्लेबाजी काफी धीमी रही तो हार के बाद ये बातें उठनी शुरू हो गई कि क्या पांचवें वनडे में ऋषभ पंत को जगह मिलेगी या नहीं। ऐसे में पांचवें और भारत के लिए बेहद ही अहम मैच में कोहली क्या फैसला लेते हैं वो को वक्त ही बताएगा।  PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका 

Advertisement

लेकिन ऋषभ पंत को टीम में जगह किस खिलाड़ी के तौर पर मिलेगी ये कहना काफी मुश्किल है। युवराज सिंह चोटिल थे जिसके कारण चौथा वनडे मैच में नहीं खेल पाए थे उनकी जगह दिनेश कार्तिक को जगह मिली तो वहीं धोनी टीम इंडिया के अहम स्तंभ हैं। धोनी इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। भले ही चौथे वनडे में धोनी ने धीमी बल्लेबाजी की लेकिन वो समय की मांग थी।  PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका 

Advertisement

हर क्रिकेटर के करियर में ऐसा दिन कभी - कभार आता ही है जब वो अपने मनमुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर पाता है। 2 जुलाई का दिन धोनी के लिए बिल्कुल वैसा ही था। पांचवें वनडे में कोहली हो सकता है कि दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर करें और युवराज सिंह को एक बार फिर टीम में बुलाए। क्योंकि युवराज सिंह के पास अनुभव काफी है और यदि एक बार युवराज फॉर्म में आ गए तो विरोधी टीम के गेंबाजों की खैर नहीं रहेगी।  PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका 

इसका सीधा सा मतलब है कि पांचवें वनडे में एक बार फिर ऋषभ पंत को जगह नहीं मिल रही है। गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात की जाए तो जडेजा को पांचवें वनडे से कोहली बाहर कर सकते हैं और भुवनेश्वर कुमार को टीम में वापस बुलाएगें।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार