14 अगस्त,नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहेल दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड सांस लेने में तकलीफ का सामना करते हुए दिखाई पड़े। दिन में अपना चौथा ओवर डालने के बाद ही उन्हें साल लेने में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने इनहेलर की मांग की। हालांकि उन्हें तुरंत मदद नहीं मिली।

Advertisement

ब्रॉड मैदान पर ही बने रही और थोड़ी बाद उनके लिए इनहेलर आया। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि ब्रॉड अस्थमा से पीड़ित हैं। उन्होंने 2015 एशेज सीरीज के दौरान खुलासा किया था कि समय से पहले जन्म (premature birth) के कारण उनका एक फेफड़ा आधा है। जिसके चलते उन्हें कभी-कभी इनहेलर का इस्तेमाल करने की जरूरत होती है। 

Advertisement

इस सीरीज से पहले उनके साथी खिलाड़ियों को उनकी इस मेडिकल परिस्थिति की जानकारी नहीं थी। 

लेकिन इस परेशानी के कारण भी उन्होंने अपने खेल पर कोई असर नहीं पड़ने दिया है। वह पिछले 14 साल से लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने अपने 500 विकेट भी पूरे किए। वह 500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के सातवें खिलाड़ी बने। 
ब्रॉड ने मौजूदा टेस्ट में 13 ओवरों में 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया।     
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार