West Indies vs Australia 3rd Test Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 13 जुलाई से किंग्सटन के सबीना पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 12:00 से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप स्टीव स्मिथ को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि ऑस्ट्रेलिया के लिए 118 टेस्ट इंटरनेशनल खेलने का अनुभव रखते हैं और 56.34 की औसत से 10,424 रन बना चुके हैं। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि स्टीव स्मिथ के नाम टेस्ट फॉर्मेट में 36 सेंचुरी और 43 हाफ सेंचुरी दर्ज है, यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप ब्यू वेबस्टर या ट्रेविस हेड को चुन सकते हो।

Advertisement

WI vs AUS 3rd Test Match Details

दिन - रविवार, 13 जुलाई 2025
समय - 12:00 AM IST
वेन्यू - सबीना पार्क क्रिकेट स्टेडियम, किंग्सटन

Sabina Park, Kingston Pitch Report

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला किंग्सटन के सबीना पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम टेस्ट इंटरनेशनल में पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती है। गौरतलब है कि इस मैदान पर ऐसा करते हुए 56 टेस्ट इंटरनेशनल में से 22 मैच जीते गए हैं। ये भी जान लीजिए कि किंग्सटन के मैदान पर टेस्ट फॉर्मेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 315 रन रहा है जो कि दूसरी इनिंग में 329 रन, तीसरी इनिंग में 235 रन और चौथी इनिंग में 149 रन हो जाता है।

Advertisement

बता दें कि इस मैदान पर आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2024 में खेला गया था जिसमें वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 101 रनों से हराकर धूल चटाई। इस मैच में चार इनिंग में 763 रन बने और 40 विकेट गिरे।

WI vs AUS Test Head To Head Record

कुल - 122
ऑस्ट्रेलिया - 63
वेस्टइंडीज - 33
ड्रॉ - 25
टाई - 01

Advertisement

WI vs AUS 3rd Test Dream11 Team

विकेटकीपर - एलेक्स कैरी, शाई होप
बल्लेबाज़ - स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड
ऑलराउंडर - ब्यू वेबस्टर (उपकप्तान)
गेंदबाज़ - जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जायडेन सील्स, शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ।

WI vs AUS Predicted Playing 11

Advertisement

West Indies Probable XI : क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल, कीसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, रॉस्टन चेस (कप्तान), शाई होप (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, एंडरसन फिलिप, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडेन सील्स।

Australia Probable XI : उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, नाथन लियोन।

WI vs AUS 3rd Test Dream11 Prediction, WI vs AUS Dream11 Team, WI vs AUS Test Series, Fantasy Cricket Tips, WI vs AUS Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, West Indies vs Australia

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार