क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 312 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। वेस्टइंडीज को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में शाई होप और कप्तान निकोलस पूरन का अहम योगदान रहा। होप ने 115 रनों की शतकीय पारी खेली तो वहीं, पूरन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए। 

Advertisement

हालांकि, अब निगाहें भारतीय बल्लेबाजों पर होंगी कि वो इस लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं या नहीं। इस मैच में टीम इंडिया विराट कोहली को मिस करे या ना करे लेकिन फैंस ने तो उन्हें काफी मिस किया और इस बात की गवाही दे रहा है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक पोस्टर जो दूसरे वनडे में एक फैन लेकर पहुंचा हुआ था। 

Advertisement

इस मैच की पहली पारी में जब कैमरामैन ने कैमरा स्टैंड पर मारा तो दर्शक एक बैनर पकड़े हुए था, जिसमें लिखा हुआ था मिस यू विराट कोहली। ये बैनर इस बात का सबूत है कि विराट कोहली कहीं जाएं या ना जाएं लेकिन उनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ता है। उन्होंने जो इज्जत और प्यार कमाया है उसे फैन हर दौरे पर उन्हें वापस देते हैं।

वहीं, इंग्लैंड दौरे के बाद कोहली आराम कर रहे हैं और अब वो एशिय कप से वापसी करेंगे। अपनी वापसी से पहले कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स की ओर से जारी एक बयान में कहा, "मेरा मुख्य उद्देश्य भारत को एशिया कप और विश्व कप जीतने में मदद करना है और इसके लिए मैं टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।" ज़ाहिर है कि वो जब वापसी करेंगे तो सभी की निगाहें उन पर होंगी और हर फैन यही दुआ कर रहा होगा कि वो दोबारा से अपने पुराने वाले फॉर्म में आ जाएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार