West Indies vs India 2nd Test, Dream 11 Team

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्वींस पार्क, ओवल में गुरुवार (20 जुलाई) से खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है, ऐसे में अब उनकी निगाहें मेजबान टीम को घर पर क्लीन स्विप करने पर टिकी होंगी। वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज यह मुकाबला जीतकर टेस्ट सीरीज को 1-1 की बराबरी पर रोकना चाहेगी।

इस मुकाबले में आप भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन पर दांव खेल सकते हैं। अश्विन एक अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल लेवल पर 93 टेस्ट मुकाबले खेलकर कुल 486 विकेट और 3129 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। इस टीम के खिलाफ अश्विन ने 12 मैचों में 72 विकेट झटके हैं। पिछले मुकाबले में भी अश्विन ने 12 विकेट चटकाए थे। ऐसे में वह कप्तान के तौर पर अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप रविंद्र जडेजा या यशस्वी जायसवाल को चुन सकते हैं।

WI vs IND 2nd Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 20 जुलाई, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - क्वींस पार्क, ओवल

WI vs IND, Pitch Report

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। अब तक इस मैदान पर कुल 61 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 20 मुकाबले जीते हैं। वहीं रन चेज करने वाली टीम ने 18 मैच अपने नाम किये हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 302 रन रहा है।

WI vs IND: Where to Watch?

वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जाने वाली सीरीज के सभी मुकाबले भारत में पर डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किये जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट फैंस यह मैच जियो सिनेमा और फैन कोर्ड पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

WI vs IND Test Head to Head To Record

कुल - 99
वेस्टइंडीज - 30
भारत - 23
ड्रॉ - 46

West Indies vs India, Dream11 Team

विकेटकीपर - ईशान किशन 
बल्लेबाज- रोहित शर्मा, विराट कोहली, क्रेग ब्रेथवेट, शुभमन गिल, एलिक एथनाज, यशस्वी जायसवाल
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), जेसन होल्डर
गेंदबाज- अल्जारी जोसेफ

West Indies Probable Playing XI 

क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक एथनाज, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, केविन सिंक्लेयर, अल्जारी जोसेफ, रहकीम कॉर्नवाल, केमार रोच, जोमेल वारिकन

India Probable Playing XI 

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार