वेस्टइंटीज ने रविवार (6 अगस्त) को गुयाना में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 2 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है और अब भारत को सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे। इस मैच में एक समय भारतीय टीम ने मैच में वापसी कर ली थी लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक ऐसी नादानी कर दी जिसने भारतीय टीम को हार का कड़वा घूंट पीने पर मज़बूर कर दिया।

Advertisement

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 152 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया। पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज ने मैच में वापसी कर ली और 18.5 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। हालांकि, वेस्टइंडीज की पारी के 16वें ओवर में 3 विकेट गिर गए और भारतीय़ टीम ने युजवेंद्र चहल की बदौलत मैच में वापसी कर ली थी।

Advertisement

चहल के इस ओवर में रोमारियो शेफर्ड रनआउट हुए जबकि जेसन होल्डर और शिमरोन हेटमायर चहल का शिकार बने। इस ओवर में तीन विकेट गिरने से भारत मैच में वापसी कर चुका था और इस ओवर के बाद भी चहल का एक ओवर बचा हुआ था ऐसे में कमेंटेटर्स से लेकर क्रिकेट फैंस भी यही उम्मीद कर रहे थे कि पांड्या चहल से 18वां या तो 19वां ओवर करवाएंगे, लेकिन जब चहल को 18वां और 19वां ओवर भी नहीं मिला तो ये नजारा देखकर हर कोई हैरान था।

अगर चहल 18वां या 19वां ओवर करते तो शायद वो बचे हुए दो विकेट भी चटका देते क्योंकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ काफी संघर्ष कर रहे थे और चहल से पूरे ओवर ना करवाना एक बहुत बड़ा ब्लंडर था जिसका खामियाजा भारत को हार के रूप में भुगतना पड़ा। हार्दिक पांड्या की इस गलती के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है और दिग्गज भी उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार