नई दिल्ली, 2 जुलाई| पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने गुरुवार को बताया कि उनकी पत्नी और दो बेटियों का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। पहले इन दोनों का टेस्ट पॉजिटिव आया था। अफरीदी ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी और दुआ के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। अफरीदी ने अपनी छोटी बेटी के साथ फोटो भी शेयर की।
Advertisement
अफरीदी ने लिखा, "अल्हमदुलिल्लाह, मेरी पत्नी और बेटी अक्सा, अंशा का टेस्ट निगेटिव आया है, पहले इनका टेस्ट पॉजिटिव आया था, लेकिन अब यह ठीक हैं। आपकी लगातार दुआओं के लिए शुक्रिया। ईश्वर आप सभी के परिवार और आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।"
Advertisement
अफरीदी ने पहले ट्वीट कर बताया था कि उनका और उनका परिवार का टेस्ट पॉजिटिव आया था।