India vs England Semifinal: इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स (Will Jacks) ने गुरूवार (6 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार ऑलराउंड खेल दिखाया। पहले गेंदबाजी में चार ओवर में 40 रन देकर अभिषेक शर्मा औऱ संजू सैमसन का विकेट लिया। फिर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 35 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के जड़े।
इस पारी के दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया, वह टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप में 176.56 की स्ट्राईक रेट से 226 रन बनाए।
इस लिस्ट में उन्होंने मिस्बाह उल हक को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 139.76 की स्ट्राईक रेट से 218 रन बनाए थे।
T20 वर्ल्ड कप एडिशन में नंबर 6 या उससे नीचे के बल्लेबाज़ों के लिए सबसे ज़्यादा रन
226 - विल जैक्स 2026 में (स्ट्राईक रेट: 176.56)
218 - मिस्बाह-उल-हक 2007 में (स्ट्राईक रेट: 139.74)
175 - कैमरून व्हाइट 2010 में (स्ट्राईक रेट: 149.57)
171 - माइकल हसी 2010 में (स्ट्राईक रेट: 172.72)
167 - सैम करन 2026 में (स्ट्राईक रेट: 120.14)
बता दें कि मौजूदा वर्ल्ड कप में जैक्स चार बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जो कि एक रिकॉर्ड है।
गौरतलब है कि इस मुकाबले मे भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में इंग्लैंड ने कड़ी टक्कर दी और 7 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। जिसमें जैकब बेथेल ने 105 रन की धमाकेदार पारी खेली।