इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। IPL 16 का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने सफर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ 2 अप्रैल से करेगी। इस साल आरसीबी के सभी फैंस चाहेंगे कि उनकी पसंदीदा टीम यह सीजन जीते, लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा? यह बड़ा सवाल है। सीजन के शुरू होने से पहले आरसीबी की टेंशन काफी बढ़ चुकी है।

Advertisement

फॉफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम को सीजन के शुरू होने से पहले ही कई बड़े झटके लग चुके हैं। टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं, जिस वजह से वह कुछ मैच मिस करेंगे, वहीं कुछ खिलाड़ी पहले ही आईपीएल से बाहर भी हो चुके हैं। यही वजह है आरसीबी को अपना कॉमबिनेशनल बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

विल जैक्स हो चुके हैं बाहर: RCB ने विल जैक्स को ऑक्शन में 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन यह इंग्लिश ऑलराउंडर चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। आरसीबी ने विल जैक्स की रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है। बैंगलोर ने माइकल ब्रेसवेल को विल जैक्स की जगह टीम में जोड़ा है। इतना ही नहीं, टीम के स्टार गेंदबाज़ जोश हेजलवुड का भी आईपीएल के सभी मैच खेल पाना मुश्किल नज़र आ रहा है। हेजलवुड भी इंजर्ड हैं जिस वजह से वह हाल ही में भारतीय दौर से बिना कोई मुकाबला खेले वापस अपने घर लौट गए थे।

रजत पाटिदार और हसरंगा ने भी बढ़ाई टेंशन: आरसीबी के लिए टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम के स्टार बल्लेबाज़ रतज पाटिदार भी इंजरी से परेशान हैं और आईपीएल का लगभग आधा सीजन मिस कर सकते हैं। पिछले साल इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। पाटिदार ने आईपीएल 2022 में 8 मैचों में कुल 333 रन ठोके थे। श्रीलंका स्पिनर वानिन्दु हसरंगा भी आईपीएल के शुरुआती मैच मिस करेंगे।

RCB स्क्वाड 2023: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्दार्थ कौल, आकाश दीप, रीस टॉप्ली, हिमांशु शर्मा, माइकल ब्रेसवेल, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार