नई दिल्ली, 1 जून (CRICKETNMORE)| सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में अंगूठे की चोट से जूझ रहे विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के स्थान पर विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। 

Advertisement

केएल का कहना है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम की मांग होगी, तो वह विकेटकीपिंग करने के लिए भी सक्षम हैं। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्वालीफायर-2 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में चोट के कारण साहा 14 जून से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में अपनी प्रतिभागिता के लिए आशवस्त नहीं हैं। 

राहुल ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "मैं हमेशा दोहरी चुनौती के लिए तैयार हूं। मैं कड़ा प्रशिक्षण कर रहा हूं और अगर टीम की मांग हुई, तो विकेटकीपर की भूमिका भी संभालूंगा।"

आईपीएल में भी राहुल ने विकेटकीपिंग का काम किया था और इसमें अच्छा प्रदर्शन भी किया था। इसके अलावा, वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 54.91 की औसत से 659 रन बनाए। राहुल ने 14 पारियों में छह अर्धशतक लगाए। 

भारत की लोकप्रिय घरेलू टी-20 लीग में विकेटकीपर की नई भूमिका के बारे में राहुल ने कहा, "यह पहली बार नहीं है कि मैंने दोहरी चुनौती को स्वीकार किया है। मुझे पता है कि यह मेरे शरीर के लिए थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि मैंने पूरे साल नियमित रूप से ऐसा नहीं किया है। इसीलिए, आप टीम की मांग चाहते हो।"

Advertisement

राहुल ने कहा, "मैं इसे एक चुनौती के रूप में लूंगा और विकेटकीपिंग पर काम करूंगा। यह एक टीम का खेल है और आपको टीम की इच्छा के अनुसार इस भूमिका को निभाने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार