आईपीएल 2026 में अब तक महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर ना देखकर CSK फैंस काफी निराश हैं। पूरे सीजन माही की वापसी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रहीं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इंतजार खत्म होने वाला है। टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने संकेत दिए हैं कि धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं।

दरअसल, धोनी प्री-सीजन ट्रेनिंग के दौरान पिंडली की चोट का शिकार हो गए थे। इसी वजह से वो इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले भी उम्मीद थी कि धोनी टीम से जुड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो चेन्नई में ही रुके रहे। इस बीच CSK को लखनऊ के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

अब अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर धोनी की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि माही की वापसी की संभावना काफी ज्यादा है और वो SRH के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। अश्विन ने ये भी माना कि आज भी अगर टीम को आखिरी ओवरों में तेज रन बनाने वाला बल्लेबाज चाहिए, तो धोनी से बेहतर शायद ही कोई हो।

Advertisement

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "अभी भी, अगर हम एक बेहतरीन पेस हिटर की बात करें, तो मुझे लगता है कि वो धोनी ही हैं। चलिए देखते हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, उनके खेलने की काफी अच्छी संभावना है। चलिए इंतज़ार करते हैं और देखते हैं कि क्या होता है। जहां तक मैंने सुना है, वो पिछले दो-तीन मैचों से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अश्विन के बयान के बाद अब फैंस की नजरें सोमवार को चेपॉक में होने वाले CSK vs SRH मुकाबले पर टिकी होंगी। चेन्नई के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है और अगर ऐसे अहम मुकाबले में धोनी की वापसी होती है, तो इससे टीम का मनोबल भी काफी बढ़ सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार