RCB Probable Playing XI Vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच गुरुवार, 07 मई को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
क्या LSG के खिलाफ खेलेंगे फिल साल्ट?: RCB फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ फिल साल्ट चोटिल हैं और अपनी इंजरी के स्कैन के लिए वापस स्वदेश इंग्लैंड लौट गए हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान बाएं हाथ की उंगली पर चोट आई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैचों में 33.66 की औसत और 168.33 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं।
फॉर्म में नहीं हैं जैकब बेथेल: फिल साल्ट की गैरमौजूदगी में बेंगलुरु की XI में जैकब बेथेल को सलामी बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी दी गई है, हालांकि वो अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में बिल्कुल नाकाम रहे हैं। आलम ये है कि वो तीन मैचों में 13 की औसत से सिर्फ 39 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में हो सकता है कि उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका दिया जाए। अगर ऐसा होता है तो विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जॉर्डन कॉक्स को मौका मिल सकता है।
इम्पैक्ट प्लेयर के लिए दो सबसे अच्छे ऑप्शन: RCB अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन को मजबूत करने के लिए LSG के खिलाफ जरूरत के हिसाब से इम्पैक्ट प्लेयर चुन सकती है। वो एक बल्लेबाज़ के तौर पर वेंकटेश अय्यर (सीजन में 2 मैचों में 41 रन) को XI में शामिल कर सकते हैं, वहीं एक गेंदबाज़ की जरूरत पड़ने पर रसिख सलाम (सीजन में 5 मैचों में 8.58 की इकोनॉमी और 6 विकेट) को मौका दे सकते हैं।
RCB की संभावित प्लेइंग XI: विराट कोहली, जैकब बेथेल/जॉर्डन कॉक्स, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर/रसिख सलाम।
Also Read: LIVE Cricket Score
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप सॉल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।