क्रिकेट विक्टोरिया के महाप्रबंधक शॉन ग्राफ ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के ओपनर विल पुकोवस्की को मेजर कन्कशन (सिर की चोट) नहीं हुआ है और वह एशेज सीरीज के लिए ठीक हो जाएंगे। पुकोवस्की को गत पांच अक्टूबर को ट्रेनिंग के दौरान सिर में चोट लगी थी। इसके बाद उनमें कन्कशन के साइन दिखे थे।

Advertisement

पुकोवस्की ने इस साल जनवरी में सिडनी में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और 62 तथा 10 रन बनाए थे। हालांकि, कंधे में चोट के कारण वह ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर हो गए थे। अपने 24 प्रथम श्रेणी मैच में पुकोवस्की का 53.41 से ज्यादा का औसत है।

Advertisement

अपने छोटे से करियर में पुकोवस्की 10 बार कन्कशन का शिकार हुए हैं। क्रिकेट विक्टोरिया के अधिकारी ने कहा, "यह बड़ा कन्कशन नहीं है लेकिन उन्हें लगी है। रिपोर्ट में हल्का सा कन्कशन दिख रहा है। वह यहां हैं और सही हैं।"

उन्होंने कहा, "उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है और कुछ सिरदर्द है लेकिन अब यह ठीक है। हमें अगले सप्ताह तक की उम्मीद है और वह ट्रेनिंग में वापस लौटेंगे। यह कोई बड़ा झटका नहीं है।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार