भारत ने सोमवार (8 जून) को मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रोहित और हार्दिक की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया।

Advertisement

दरअसल, रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं, जबकि हार्दिक पांड्या पीठ में ऐंठन (बैक स्पाज्म) की समस्या से जूझ रहे थे। दोनों खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से मिलने वाली फिटनेस मंजूरी पर निर्भर है।

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या पहले ही बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं, जबकि रोहित शर्मा ने भी फिटनेस टेस्ट के लिए वहां रिपोर्ट कर दिया है। ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों खिलाड़ियों को क्लियरेंस मिलती है या नहीं।

अफगानिस्तान टेस्ट मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सितांशु कोटक से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि दोनों खिलाड़ियों को आधिकारिक मंजूरी मिली है या नहीं। हालांकि उन्होंने यह जरुर बताया कि दोनों की हालत अच्छी है और उनके टीम से जुड़ने की पूरी उम्मीद है।

कोटक ने कहा कि उन्हें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार दोनों खिलाड़ी ठीक हैं, लेकिन अंतिम मंजूरी मिलने से पहले उन्हें निर्धारित फिटनेस टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा। ऐसे में फिलहाल दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर पूरी तरह तस्वीर साफ नहीं हुई है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में और तीसरा व अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका भी लग चुका है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा वनडे स्क्वाड बनाम अफगानिस्तान: 
शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन, कुलदीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हार्दिक पांड्या।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार