MI Probable Playing XI Vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच बुधवार, 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस: MI फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या रोहित शर्मा वानखेड़े के मैदान पर SRH के सामने खेलेंगे या नहीं? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं तो बता दें कि हिटमैन के खेलने पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार MI से जुड़े एक सूत्र ने रोहित के खेलने पर अपडेट दी है।
उन्होंने कहा, "रोहित ने लगातार सुधार (हैमस्ट्रिंग इंजरी) किया है, लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ मैच में उनके शामिल होने पर कोई भी फैसला टॉस के समय लिया जाएगा।" बता दें कि रोहित को RCB के खिलाफ बैटिंग करते हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी जिसके कारण वो अब तक सीजन के तीन मुकाबले मिस कर चुके हैं।
मिचेल सेंटनर की जगह ले सकते हैं विल जैक्स: मुंबई इंडियंस के अनुभवी कीवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर चोटिल होने के कारण IPL के बीच हुए सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब MI अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में उनकी जगह इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स को जोड़ सकती है। विल जैक्स ने 251 टी20 मैचों में 6,349 रन बनाए हैं और 93 विकेट झटके हैं।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा/दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गज़नफर। इम्पैक्ट प्लेयर: विल जैक्स।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार।