14 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ऋषभ पंत का नाम गायब है। ऐसा होने से हर किसी के मन में संशय बन पड़ा हा कि क्या ऋषभ पंत भारतीय वर्ल्ड कप की टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं कर पाएंगे।

Advertisement

लेकिन इन संशय पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने एक खास बयान दिया है। एमएसके प्रसाद ने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि वो एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड कप की टीम में उनका चयन हो सकता है। अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें वनडे सीरीज से आराम दिया गया है।

Advertisement

लेकिन ऋषभ पंत के साथ इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ मैच खेलकर अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने सीधे तौर पर कह दिया है कि वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिसको हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की और विराट से भी ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

इतना ही नहीं अपनी विकेटकीपिंग से भी ऋषभ पंत ने असरदार परफॉर्मेंस दिया है। गौरतलब है कि पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सीधे तौर पर भारतीय चयनकर्ताओं के तरफ इशारा करते हुए ट्विट किया था कि ऋषभ पंत को जल्द ही वनडे टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार