आईपीएल 2026 में ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स के खिलाफ़ हाई-वोल्टेज मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नारायण नहीं खेले। स्टार ऑलराउंडर की जगह रोवमैन पॉवेल को टीम में शामिल किया गया। हालांकि, अब केकेआर के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नारायण अब ठीक हो चुके हैं और 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ़ होने वाले मुकाबले में वो खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Advertisement

लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले नारायण ने टीम के साथ अभ्यास भी किया। मैच से पहले केकेआर स्टाफ मेंबर ने बताया कि ये क्रिकेटर पेट दर्द से परेशान था लेकिन अब वो लखनऊ के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती के बारे में भी जानकारी दी, जो उंगली में चोट लगने की वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ़ मैच नहीं खेल पाए थे।

Advertisement

केकेआर मैनेजमेंट ने चोट की गंभीरता के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं बताया है, इसलिए अगर स्पिन के जादूगर लखनऊ के खिलाफ़ भी मैच से भी बाहर रहते हैं, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी। केकेआर के स्टाफ मेंबर ने कहा, "सुनील नारायण को पेट में थोड़ा दर्द था, जिसकी वजह से वो पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वो पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कल और आज टीम के साथ अभ्यास किया है, इसलिए वो पूरी तरह फ़िट नज़र आ रहे हैं। वरुण की उंगली में चोट लगी है। इस बारे में पूरी जानकारी बाद में दी जाएगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी तरफ़, मथीशा पथिराना का इंतज़ार अभी भी जारी है। श्रीलंका के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को टीम में शामिल होने के लिए फ़िटनेस टेस्ट पास करना होगा। उनकी गैरमौजूदगी में केकेआर ने प्लेइंग इलेवन में ब्लेसिंग मुज़रबानी पर भरोसा जताया है, लेकिन ज़िम्बाब्वे का ये अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभी तक कोई निर्णायक नतीजा देने में कामयाब नहीं हो पाया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि पथिराना कब तक टीम के साथ जुड़ते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार