England vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने केन विलियमसन (Kane Williamson) की जगह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए विल यंग (Will Young) को टीम में शामिल किया है। बोर्ड ने शुक्रवार (13 जून) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
बता दें कि विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वह इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में हुए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे।
यंग 14 जून को इंग्लैंड पहुंचेंगे औऱ ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट की तैयारियों के लिए सोमवार को टीम के साथ जुड़ जाएंगे। दूसरा टेस्ट मैच 17 जून से खेला जाएगा।
यंग ने अभी तक न्यूजीलैंड के लिए 23 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 31.97 की औसत से 1215 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। टीम में लंबे समय तक खेलने का मौका न मिलने के बावजूद, उन्होंने टॉप-3 में बैटिंग करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है।
उनकी एक खास उपलब्धि 2024 में भारत में भारत के खिलाफ़ न्यूज़ीलैंड की ऐतिहासिक 3-0 से जीत के दौरान देखने को मिली। केन विलियमसन की गैर-मौजूदगी में नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करते हुए, उन्होंने छह पारियों में 244 रन बनाए और मुश्किल पिचों पर भारतीय स्पिनरों का शानदार आसानी से सामना किया, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़' चुना गया।
टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ज़ैक फॉल्क्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।