3 जुलाई,(CRICKETNMORE)। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के सातवें मुकाबले में विनीपेग हॉक्स ने टोरंटो नेशनल्स को 56 रनों से हरा दिया। विनिपेग के 164 रनों के जवाब में टोरंटो की टीम 17.2 ओवरों में 108 रनों पर ही ढेर हो गई।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी विनिपेग की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। लेंडल सिमंस ने 44 रन और कप्तान ड्वेन ब्रावो ने 41 रन की पारी खेली। वहीं डेविड वॉर्नर लगातार तीसरे बार रन नहीं बना पाए। वह सिर्फ 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। 

 

इसके जवाब में टोरंटो की शुरूआत बहुत खराब रही और उसके 4 विकेट सिर्फ 30 रन के स्कोर पर गिर गए। नियमित अंतराल में विकेट गिरने का सिलसला रूका नहीं और पूरी टीम 108 रनों पर सिमट गई। एंटोन डेवचिच ने सबसे ज्यादा 34 रन की पारी खेली, इसके अलावा काइरोन पोलार्ड ने 25 रन और जॉनसन चार्ल्स ने 22 रन की पारी खेली। वहीं टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करने वाले स्टीव स्मिथ सिर्फ 3 रन ही बना पाए।

विनीपेग के लिए टियोन वेबस्टर ने 4, ड्वेन ब्रावो और फिडेल एडवर्ड्स ने दो-दो,  वहीं अली खान और काइल फिलिप ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार