9 जून। क्वालालंपुर में खेले गए भारतीय महिला और पाकिस्तान महिला टीम के बीच टी-20 मैच में भारत की महिला टीम ने शानदार परफॉर्मेंस कर पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम एशिया कप टी- 20 के फाइनल में पहुंच गई है।

Advertisement

आपको बता दें इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले  बल्लेबाजी करने का फैसला किया और केवल 72 रन पर ही घूटने टेक दिए।

Advertisement

भारत की महिला गेंदबाज एकता विष्ट ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाने का कमाल कर दिखाया। इसके साथ - साथ पूनम यादव, दीप्ति शर्मा और अनुजा पाटिल को 1- 1 विकेट मिला।
आपको बता दें कि भारत की टीम ने 23 गेंद शेष रहते मैच को 7 विकेट से जीत लिया।

भारत की भी शुरूआत बेहद खराब रही थी और महान मिताली राज अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। लेकिन स्मृति मंधाना ने 38 रन और हरमनप्रीत कौर ने 34 रन बनाकर भारत की टीम को 7 विकेट से शानदार जीत दिला दी।

पाकिस्तान के तरफ से सिर्फ नहिदा खान ने 18 रन और सनी मीर 20 रन की पारी खेल पाए। इसके अलावा कोई भी दूसरी महिला बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा तक नहीं पहुंच पाई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार