फॉर्म में चल रही जेमिमाह रोड्रिग्स (नाबाद 75) और दीप्ति शर्मा (64) के शानदार अर्धशतकों की मदद से भारत ने महिला एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को मंगलवार को 104 रन के बड़े अंतर से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की।भारत ने पांच विकेट पर 178 रन बनाकर यूएई को 20 ओवर में चार विकेट पर 74 रन पर रोक दिया। जेमिमाह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Advertisement

जेमिमाह ने 45 गेंदों की अपनी अर्धशतकीय पारी में 11 चौके लगाए जबकि दीप्ति ने 49 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 128 रन की बड़ी साझेदारी कर भारत के मजबूत स्कोर तक पहुंचने का आधार तैयार किया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन के आगे यूएई की बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं मिला। कविशा एगोडगे ने 54 गेंदों में सर्वाधिक नाबाद 30 रन बनाये जबकि खुशी शर्मा ने 50 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड़ ने 20 रन देकर दो विकेट लिए।\

भारत का अगला मुकाबला सात अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

इससे पहले दिन के एक अन्य मैच में श्रीलंका ने थाईलैंड को 49 रन से हराया। श्रीलंका ने 156/5 का मजबूत स्कोर बनाकर थाईलैंड को 107/5 पर रोक दिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार