सिडनी/नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स.) । ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लॉर्क ने दिवंगत बल्लेबाज फिलीप ह्यूज को भावभीनी श्रृद्धांजलि देते हुए आज कहा कि ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम उसके बिना कभी पहले जैसा नहीं रहेगा।

Advertisement

क्लार्क ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से जारी बयान में कहा , हमने जो खोया है, उसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। ग्रेग, वर्जिनिया, जासन और मेगान , हम सभी दुख के इस पल में आपके साथ हैं। हम भी उतना ही दर्द महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ह्यूज क्रिकेट को लेकर कितना दीवाना था।

Advertisement

उन्होंने कहा ,अपने साथी खिलाडि़यों के साथ देश के लिए खेलते समय वह सबसे ज्यादा खुश रहता था। वह हमेशा कहता था कि देश के लिए खेलने के अलावा उसे और कुछ नहीं सूझता था।

क्लार्क ने कहा , हमें उसके ठहाके और उसकी आंखों की चमक याद आयेगी। वह इस बात का प्रतीक था कि बैगी ग्रीन हमारे लिए क्या मायने रखती है। उन्होंने कहा कि ह्यूज के जाने से विश्व क्रिकेट का भारी नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा ,विश्व क्रिकेट के लिए उसका जाना बड़ी क्षति है। हम ह्यूज के परिवार से वादा करते हैं कि उसकी यादों के सम्मान में हमसे जो बन पड़ेगा, हम करेंगे. क्लार्क ने यह भी कहा कि ह्यूज की 64 नंबर की वनडे जर्सी शर्ट को रिटायर करने का उनका अनुरोध क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मान लिया है। उन्होंने कहा कि हर रोज सुधार की उसकी कोशिश हमें पूरी जिंदगी प्रेरित करती रहेगी। हम उसे श्रृद्धांजलि देने के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं। हमारा ड्रेसिंग रुम पहले जैसा नहीं रहेगा। हम उससे प्यार करते थे और हमेशा करते रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार