आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और डेविड वॉर्नर (David Warner) के शतकों की मदद से नीदरलैंड को 309 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। एडम ज़ाम्पा ने भी 4 विकेट झटके। ये रनों के मामलें में वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में नीदरलैंड का कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण के सामने में टिक नहीं पाया। गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रहे। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 399 का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाये। उन्होंने 44 गेंदों में 9 चौको और 8 छक्कों की मदद से 106 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 40 गेंद में शतक जड़ दिया। ये वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। डेविड वॉर्नर ने 93 गेंद में 11 चौको और 3 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 71(68)और मार्नस लाबुशेन ने 62(47) रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। 

Advertisement

वॉर्नर और स्मिथ ने 132 (118) रन की साझेदारी की। मैक्सवेल और कप्तान पैट कमिंस ने 103 (44) रन की साझेदारी की। मैक्सवेल का योगदान 91 और कमिंस का 8 रन का रहा। लाबुशेन और वॉर्नर ने 84 (76) रन जोड़े। नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लोगान वैन बीक को मिले। बास डी लीडे ने 2 विकेट हासिल किये। आर्यन दत्त के खाते में एक विकेट गया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 के स्कोर पर सिमट गयी। विक्रमजीत सिंह ने 25 गेंद में 6 चौको की मदद से 25 रन बनाये। तेजा निदामानुरु ने 18 गेंद में 2 चौको की मदद से 14 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट एडम ज़ाम्पा को मिले। 2 विकेट मिचेल मार्श लेने में सफल रहे। एक-एक विकेट मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस के खाते में गया। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम ज़ाम्पा। 

Also Read: Live Score

Advertisement

 नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार