वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में भारत ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से श्रीलंका को 302 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस विशाल जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ये रनों के हिसाब से वनडे में चौथी और वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत है।  श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीत कर श्रीलंका का पहले गेंदबाजी करने का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ। श्रीलंका एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ 50 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया था। 

Advertisement

भारत  ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन का स्कोर बनाया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन गिल ने बनाये। उन्होंने 92 गेंद में 11 चौको और 2 छक्कों की मदद से 92 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कोहली ने 94 गेंद 11 चौको की मदद से 88 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गिल और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 189 (179) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। 

Advertisement

अय्यर ने 56 गेंद में 3 चौको और 6 छक्कों की मदद से 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 24 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाये। अय्यर और जडेजा ने 57 (36) रन की साझेदारी की। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट दिलशान मदुशंका ने चटकाए। दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 19.4 ओवरों में 55 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कासुन राजिथा ने बनाये। उन्होंने 17 गेंद में 2 चौको की मदद से 14 रन बनाये। एंजेलो मैथ्यूज ने 25  गेंद में एक चौके की मदद से 12 रन बनाये। वहीं महीश तीक्ष्णा ने भी 12(23)* रन का योगदान दिया। ये तीन बल्लेबाज ही डबल डिजिट में पहुंच सके। 4 बल्लेबाज तो अपना खाता नहीं खोल सके। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। ये इस वर्ल्ड कप में शमी का दूसरा 5 विकेट हॉल है। वहीं 3 विकेट मोहम्मद सिराज ने अपने नाम किये। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: Live Score

Advertisement

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार