आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया। ये साउथ अफ्रीका की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है। 2023 में वनडे में पहली बार साउथ अफ्रीका एक भी छक्का लगाने में नाकाम रहा। इस तरह और भी इस मैच में कई रिकॉर्ड बने है जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे है। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे कम ऑलआउट स्कोर

Advertisement

69 बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1993

83 बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2008

83 बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2022

83 बनाम भारत कोलकाता 2023

Advertisement

99 बनाम भारत दिल्ली 2022

वर्ल्ड कप मैच में उनका पिछला न्यूनतम स्कोर 2007 में ग्रोस आइलेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 149 रन था। 

वनडे में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)

Advertisement

243 बनाम भारत कोलकाता 2023

182 बनाम पाक पोर्ट एलिजाबेथ 2002

180 बनाम एसएल कोलंबो RPS 2013

Advertisement

178 बनाम एसएल कोलंबो RPS 2018

वर्ल्ड कप मैच में उनका पिछला सबसे बड़ा स्कोर 2015 में मेलबर्न में भारत के खिलाफ 130 रन था।

वनडे मैच में विपक्षी बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के कुल स्कोर से ज्यादा रन बनाये 

Advertisement

कुमार संगकारा 169 बनाम 140 कोलंबो RPS 2013

विराट कोहली 101 बनाम 83 कोलकाता 2023

वर्ल्ड कप में किसी भारतीय स्पिनर के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े

Advertisement

5/31 युवराज सिंह बनाम आयरलैंड बेंगलुरु 2011

5/33 रवींद्र जड़ेजा बनाम साउथ अफ्रीका कोलकाता 2023

4/6 युवराज सिंह बनाम नाम पीटरमैरिट्सबर्ग 2003

Advertisement

4/25 रविचंद्रन अश्विन बनाम यूएई पर्थ 2015

वर्ल्ड कप में फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत

302 रन - भारत बनाम श्रीलंका, 2023 

Advertisement

257 रन- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015

243 रन - भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 2023 

भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 326 रन का स्कोर टांगा। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 101(121)* रन बर्थडे बॉय विराट कोहली ने बनाये। कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने 77(87), कप्तान रोहित शर्मा ने 40(24), रविंद्र जडेजा ने 29(15)* रन की पारियां खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज, मार्को यानसेन, कागिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी और लुंगी एनगिडी को एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर लुढ़क गयी। साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को यानसेन ने 14(30), रासी वैन डेर डुसेन ने 13(32), टेम्बा बावुमा और डेविड मिलर ने क्रमशः 11(19) और 11(11) रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट रविंद्र जडेजा ने चटकाए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किये। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार