WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले WTC फाइनल मुकाबले के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश के बाद अब आज के खेल को रद्द करने की ऑफिशियल पुष्टि हो चुकी है। बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। 

Advertisement

वहीं अगर दूसरे दिन के खेल की बात करें तो दूसरे दिन का खेल अपने निर्धारित समय यानी भारतीय समय के अनुसार 3 बजे दोपहर से ही शुरू होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होना था लेकिन साउथम्पटन में बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। आखिरकार मैच ऑफिशियल को पहले दिन के खेल को रद्द घोषित करना पड़ा। 

Advertisement

पहले दिन बारिश इतना हावी रही की आज टॉस तक ना हो सका। हालांकि इस मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है।  दूसरे दिन स्थिति कुछ बेहतर होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दूसरे दिन 25 फीसदी बारिश होने की संभावना है। वहीं इस टेस्ट मैच के पांचवे दिन जमकर बारिश हो सकती है।

इस वक्त फैंस आईसीसी को ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आईसीसी को WTC फाइनल का वेन्यू डिसाइड करने से पहले एक बार सोचना चाहिए था। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि फाइनल जैसा अहम मुकाबला इंग्लैंड जैसी बारिश वाली जगह पर होना ही नहीं चाहिए था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार