लंदन, 15 मई | इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने कहा है कि वह मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भारतीय कप्तान विराट कोहली के ऊपर तरजीह देंगे। 31 साल के कोहली को इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में चुना जाता है। वहीं हालिया दौर में कई क्रिकेट पंडितों ने बाबर आजम की तारीफ की थी।

Advertisement

द क्रीज टीवी पर दिए इंटरव्यू में राशिद ने कहा, "यह मुश्किल सवाल है इसलिए आपको मौजूदा फॉर्म को देखना होगा। मुझे लगता है कि मौजूद फॉर्म को देखते हुए मैं बाबर आजम को चुनूंगा। मैं यहां फॉर्म को ध्यान में रख रहा हूं। मुझे लगता है कि इस समय बाबर आजम फॉर्म में हैं और इसलिए मैं उन्हें चुनूंगा। लेकिन यह दोनों विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं।"

Advertisement

कोरोनावायरस से कारण क्रिकेट रुकने से पहले कोहली का न्यूजीलैंड दौरे पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने तीनों प्रारूपों को मिलाकर 11 पारियों में सिर्फ 218 रन बनाए थे।

वहीं बाबर ने इस साल बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला था और उसमें 143 रनों की पारी खेली थी। पाकिस्तान सुपर लीग में भी उन्होंने 49.29 की औसत से 345 रन बनाए थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार