वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 13वें मैच में गुजरात जायंट्स ने कप्तान बेथ मूनी (Beth Mooney) और लॉरा वोल्वार्ट (Laura Wolvaardt) के अर्धशतकों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19 रन से हरा दिया। ये टूर्नामेंट में उनकी पहली जीत है। इस जीत से गुजरात अभी भी टूर्नामेंट में बना हुआ है। ये गुजरात की 5 मैचों में पहली जीत है। वहीं आरसीबी को 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार मिली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 85(51)* रन कप्तान बेथ मूनी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा लॉरा वोल्वार्ट ने 76(45) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मूनी और वोल्वार्ट ने पहले विकेट के लिए 140 (78) रन जोड़ते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। ये WPL में पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहली बड़ी साझेदारी दिल्ली कैपिटल्स की मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा के नाम है जिन्होंने 2023 में आरसीबी के खिलाफ पहले विकेट के लिए 162 रन जोड़े थे। 13वें मैच में सोफी मोलिनक्स और जॉर्जिया वेयरहम ने बैंगलोर की तरफ से एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। जॉर्जिया वेयरहम ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 22 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 21 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। कप्तान स्मृति मंधाना ने 16 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 24 रन का योगदान दिया। एशले गार्डनर ने गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। एक-एक विकेट कैथरीन ब्राइस और तनुजा कंवर लेने में सफल रही। 

गुजरात जायंट्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (कप्तान/विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ट, फोएबे लिचफील्ड, वेदा कृष्णमूर्ति, दयालन हेमलता, एशले गार्डनर, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप, शबनम शकील। 

Also Read: Live Score

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिस पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, एकता बिष्ट, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार