वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और एलिस पेरी (Ellyse Perry) के अर्धशतकों की मदद से यूपी वारियर्स को 23 रन से हरा दिया। ये आरसीबी की इस टूर्नामेंट में 5 मैचों में तीसरी जीत है। इससे पहले उन्हें लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं यूपी की ये 5 मैचों में तीसरी हार है। वो सिर्फ 2 मैच जीते है। ये आरसीबी का घेरलू मैदान पर इस सीजन का आखिरी मैच था। उन्होंने जीत के साथ फैंस को सपोर्ट करने का शुक्रिया कहा। यह मैच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला गया था। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन टांगे।  ये लीग में आरसीबी का हाईएस्ट स्कोर है। वहीं इस सीजन का ये सबसे बड़ा स्कोर है। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान स्मृति मंधाना के बल्ले से निकले। उन्होंने 50 गेंद में 10 चौको और 3 छक्कों की मदद से 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये लीग में उनका हाईएस्ट स्कोर है। उनके अलावा एलिस पेरी ने 37 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मंधाना और पेरी ने दूसरे विकेट के लिए 95 (64) रन की साझेदारी निभाई। यूपी की तरफ से अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लेस्टोन के खाते में एक-एक विकेट गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। यूपी की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान एलिसा हीली ने बनाये। उन्होंने 38 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने 22 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। पूनम खेमनार ने 24 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। किरण नवगिरे ने 11 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये। बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम और आशा शोभना ने अपने नाम किये।  

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिस पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, एकता बिष्ट, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह। 

Also Read: Live Score

यूपी वारियर्स की प्लेइंग XI: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, चमारी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, अंजलि सरवानी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार