वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 19वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में 6 विकेट लेते हुए लीग के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। उनसे पहले इस सीजन में 5 विकेट हॉल उनकी ही टीम के साथी स्पिनर आशा शोभना ने लिए थे। पेरी लीग के इतिहास की पहली खिलाड़ी है जिन्होंने 6 विकेट लिए है। इसके अलावा पेरी फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी20 करियर में एक शतक और 6- विकेट हॉल के साथ पहली खिलाड़ी (मेंस/वूमेंस) खिलाड़ी बन गईं।

Advertisement

WPL में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 

Advertisement

15 रन देकर 6 विकेट- एलिस पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), 2024 

15 रन देकर 5 विकेट- मारिजाने कैप (दिल्ली कैपिटल्स), 2023 

22 रन देकर 5 विकेट- आशा शोभना (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), 2024 

29 रन देकर 5 विकेट- तारा नॉरिस (दिल्ली कैपिटल्स), 2023

Advertisement

36 रन देकर 5 विकेट- किम गार्थ (गुजरात जायंट्स), 2023

19वें मैच में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 19 ओवर में 113 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। मुंबई की तरफ से आज पारी की शुरुआत करने आयी सजीवन सजना के बल्ले से सबसे ज्यादा रन निकले। उन्होंने 21 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। उनके अलावा हेले मैथ्यूज ने 23 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाये। एलिस पेरी ने आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए। श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना और सोफी मोलिनेक्स एक-एक विकेट लेने में कामयाब रही। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह। 

Advertisement

Also Read: Live Score

मुंबई इंडियंस वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सायका इशाक। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार