WPL 2024: स्मृति मंधाना का शानदार अर्धशतक गया बेकार, दिल्ली ने बैंगलोर को 25 रन से हराया

Updated: Thu, Feb 29 2024 23:01 IST
WPL 2024: स्मृति मंधाना का शानदार अर्धशतक गया बेकार, दिल्ली ने बैंगलोर को 25 रन से हराया (Image Source: Google)

वूमेंस प्रीमियर लीग 2024, के सातवें मैच में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का शानदार अर्धशतक बेकार चला गया क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 25 रन से हरा दिया। बैंगलोर ने आखिरी 5 विकेट 5 रन के अंतर में खोये। ये इस टूर्नामेंट में बैंगलोर की पहली हार है। इस लीग के इतिहास में दोनों टीमों की अब तक 3 बार भिड़ंत हो चुकी हैं और तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की तरफ से जेस जोनासेन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। 

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन शेफाली वर्मा के बल्ले से निकले। उन्होंने 31 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एलिस कैप्सी ने 33 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 82 (43) रन की साझेदारी निभाई। 

जेस जोनासेन ने 16 गेंद में चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन की पारी खेली। मारिजाने कैप ने 16 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली। जोनासेन और कैप ने 5वें विकेट के लिए 48 (22) रन जोड़े। बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट सोफी डिवाइन और नादिन डी क्लर्क ने हासिल किये। श्रेयंका पाटिल के खाते में एक विकेट गया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन का स्कोर बनाया। स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 43 गेंद में 10 चौको और 3 छक्कों की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये मंधाना का इस लीग में हाईएस्ट स्कोर है। सब्बिनेनी मेघना ने 31 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। 

सोफी डिवाइन ने 17 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन का योगदान दिया। मंधाना और डिवाइन ने पहले विकेट के लिए 77 (51) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट जेस जोनासेन ने हासिल किये। 2-2 विकेट अरुंधति रेड्डी और मारिजाने कैप ने चटकाए। एक विकेट शिखा पांडे ने हासिल किये। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, नादिन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह। 

Also Read: Live Score

दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, मारिजाने कैप, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें