कोलकाता, 1 जून (CRICKETNMORE)| भारतीय टेस्ट विकेटकीपर रिद्विमान साहा का अंगुठे में चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से बेंगलुरू में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। साहा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में 25 मई को यहां ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर-2 मैच में अंगुठे में चोट लग गई थी। साहा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए विकेटकीपिंग कर रहे थे। 

Advertisement

साहा ने गुरूवार को संवाददाताओं से कहा, " ईमानदारी से कहूं तो दुर्भाग्यवश, मैं अभी फिट नहीं हूं। यह मेरे हाथ में नहीं है और इस पर चयनकर्ता ही फैसला लेंगे।" 

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे अभी सही स्थिति के बारे में पता नहीं, इसलिए मैं इस पर कोई टिपण्णी नहीं कर सकता कि अफगानिस्तान टेस्ट में खेलूंगा या नहीं। बीसीसीआई मेरी चोट पर लगातार नजर बनाए हुई है। सबकुछ इस चीज पर निर्भर करता है चोट से मैं कितना उबर पाता हूं।" 

विकेटकीपर ने कहा, "आप्रेशन में अभी कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टर फिर से इसकी जांच करेंगे और फिर वह इस पर कोई फैसला लेंगे। अगले कुछ दिनों एक और एक्स-रे होगा इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।" 

साहा ने अफगानिस्तान टेस्ट को लेकर कहा, " यह केवल ऐतिहासिक टेस्ट का सवाल नहीं है बल्कि एक मैच में न खेलना हमेशा निराशाजनक होता है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार