भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक इतिहास रच दिया। साहा ने 126 गेंदों ( कुल 21 ओवर) का सामना करते हुए चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 61 रनों की पारी खेली।

Advertisement

बता दें कि गर्दन में अकड़न के काऱण साहा पहली पारी में विकेटकीपिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके थे। उनकी जगह केएस भरत ने विकेटकीपर की भूमिका निभाई। लेकिन साहा दूसरी पारी में बल्लेबाजी करे उतरे और शानदार अर्धशतक जड़ा। अपनी इस पारी के दौरान वह काफी बार दर्द में दिखे, लेकिन वह क्रीज पर बने रहे। 

Advertisement

साहा टेस्ट में भारत के लिए टेस्ट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने 37 साल 35 दिन की उम्र में अपने करियर का छठा अर्धशतक जड़ा। इस मामले में उन्होंने पूर्व विकेटकीपर बल्लबाज फारुख इंजीनियर का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने साल 1974 में 36 साल 307 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था।

बता दें कि श्रेयस अय्यर (65) औऱ रिद्धिमान साहा के शानदार अर्धशतक के दम पर भारत ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए, पहली पारी में मिली 49 रनों की बढ़त के चलते भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 1 विकेट गंवाकर 4 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार