भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथहैंपटन के मैदान पर खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत की पहली पारी 217 रनों पर सिमटी।

Advertisement

इस पारी में भारत के लगभग सभी बल्लेबाजों को एक बेहतरीन शुरुआत मिली और लेकिन कोई भी बल्लेबाज इसे एक बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सका।  रोहित शर्मा 34 रन बनाकर आउट हुए, शुभमन गिल 28 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे।

Advertisement

पुजारा हालांकि सस्ते में निपट गए और वो 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली और टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे दोनों ही अपने-अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे थे  लेकिन दोनों ने अहम समय में अपना विकेट फेंक दिया। एक तरफ कोहली जहां 44 रन पर आउट हुए तो वहीं अजिंक्य रहाणे अपने अर्धशतक से महज एक रन दूर रह गए और वो 49 रन पर काइल जैमीसन का शिकार बनें।

इसी के साथ रहाणे का नाम एक अजीबोगरीब लिस्ट में जुड़ गया। वो अब किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में 49 रन पर आउट होने वाले वर्ल्ड के तीसरे बल्लेबाज बन गए है।

इससे पहले साल 1999 के चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुए फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के कार्ल हूपर भी 49 रन पर आउट हुए थे। इसके अलावा उसी मैच में साउथ अफ्रीका के माइकल रिंडेल भी 49 रन पर आउट हुए थे और अब अजिंक्य रहाणे भी इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 49 रनों पर आउट होकर इस लिस्ट में जुड़ चुके है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार