वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (Travis Head) के शतक और स्टीव स्मिथ (Steven Smith) के अर्धशतक की मदद से पहले दिन स्टंप्स तक 85 ओवर में 3 विकेट 327 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए है। इस समय वो मजबूत स्थिति में पहुंच गए है। इस फाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आखिरी दो सेशन में भारतीय गेंदबाज बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आये। पहले दिन नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि हमने टॉस हारकर अच्छा प्रदर्शन किया है। 

Advertisement

ट्रेविस हेड ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, "आज सुबह टॉस हारकर हमने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। वहां अब भी काफी कुछ है जैसा कि आप उस दूसरी नई गेंद से देख सकते हैं। कल सुबह बहुत मेहनत करनी है लेकिन वास्तव में एक अच्छी शुरुआत करना अच्छा है। मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा था कि मैं आज वास्तव में अच्छी स्थिति में हूं। मैंने उसके कुछ हिस्सों के माध्यम से टेस्ट किया। मैंने बस उन पीरियड्स के माध्यम से काम करने और एडजस्टेबल होने की कोशिश की। यह अच्छा है जब आपके पास दूसरे छोर पर खेलने वाला खिलाड़ी (स्टीव स्मिथ) हो जैसा वह है, यह एक अच्छी शुरुआत है।"

Advertisement

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 3 विकेट 327 रन बना लिए है। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड ने बनाये। हेड 156 गेंद का सामना करते हुए 22 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 146 रन बनाकर क्रीज पर है। हेड पहले खिलाड़ी है जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक लगाया है। वहीं उपकप्तान स्टीव स्मिथ 227 गेंद में 14 चौको की मदद से नाबाद 95 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए है। दोनों चौथे विकेट के लिए 251* (370) रन की बेहतरीन साझेदारी निभा चुके हैं। इन दोनों के अलावा डेविड वॉर्नर ने 60 गेंद में 8 चौको की मदद से 43 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर ने चटकाया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार