WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला मुकाबला साउथहैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पांचवे दिन मैदान पर एक मजेदार वाक्या देखने को मिला। इंग्लैंड के साउथहैम्पटन के मैदान पर काफी ठंड है जिसके चलते विराट कोहली को बीच-बीच में खुदको वॉर्म करते हुए देखा गया।

Advertisement

विराट कोहली ठंड से काफी कांप रहे थे जिसके चलते वह अजीब तरह से उछल-उछलकर बॉडी को वॉर्म करने की कोशिश कर रहे थे। विराट कोहली के ही साथ स्लिप पर फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा ने इसके बाद काफी मजेदार रिएक्शन दिया। विराट कोहली की हरकत देखकर रोहित शर्मा ने हाथ उठाकर विराट की तरफ इशारा किया।

Advertisement

रोहित शर्मा का रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो वह विराट से कहना चाह रहे हों कि देखो इसको हो क्या गया है। वहीं अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंजिक्य रहाणे के 49 और विराट कोहली के 44 रनों की बदौलत पहली पारी में 217 रन बनाए थे।

टीम इंडिया के 217 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने खबर लिखे जाने तक 3 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। बता दें कि WTC फाइनल मुकाबले के पहले दिन का खेल बारिश के चलते हो ही नहीं पाया था। वहीं दूसरे दिन खराब रोशनी के चलते मैच में महज 64.4 ओवर का ही खेल हो सका था। मैच के चौथे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार