भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथहैंपटन के मैदान पर खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।

Advertisement

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को जबरदस्त शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। टीम का पहला विकेट रोहित के रूप में गिरा और वो 34 रन के निजी स्कोर पर 21वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए।

Advertisement

इसी के साथ दोनों की जोड़ी ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कायम कर दिखाया है। साल 2011 से लेकर 2020 तक एक भी भारतीय जोड़ी एशिया के बाहर टेस्ट मैचों में 20 ओवर तक नहीं टिक पाई लेकिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पिछले 6 महीने के अंदर ही यह कारनामा 3 बार कर दिया है। वो भी उन्होंने यह उपलब्धि केवल 5 पारियों में हासिल की है। इससे पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस टेस्ट मैचों की दोनों पारियों में यह कारनामा किया था। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ फिर उन्होंने 20 ओवर टिककर यह दिखा दिया कि दोनों शुरुआत के ओवरों में कितनी बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं।

रोहित शर्मा 68 गेंदों में 34 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर टिम साउदी को कैच दे बैठे तो वहीं शुभमन गिल 64 गेंदों में 28 रन बनाकर नील वैगनर की गेंद पर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के हाथों लपके गए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार