WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथैम्पटन मैदान पर खेला जा रहा है।  WTC फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 217 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बीच मैदान भांगड़ा करते हुए देखा गया।

Advertisement

न्यूजीलैंड की पारी के 9वें ओवर के दौरान जब इशांत शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे तब स्लिप में खड़े टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मस्ती भरे मूड में देखा गया। इस दौरान उन्हीं के साथ स्लिप पर फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने लायक था। रोहित शर्मा ने विराट कोहली को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया था। 

Advertisement

विराट कोहली भांगड़ा कर रहे थे और रोहित शर्मा अपने दोनों हाथों को जेब में डाले गेंदबाज की ओर देख रहे थे। इस मैच के दौरान विराट कोहली को मैदान पर गेंदबाजों का हौंसला बढ़ाने के लिए  स्लिप में खड़े रहकर जमकर कोशिश करते हुए देखा जा रहा है। फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम ने चाय के समय तक इस मैच में मजबूत पकड़ बनाए हुई है।

टीम इंडिया के 217 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। बता दें कि WTC फाइनल मुकाबले के पहले दिन का खेल बारिश के चलते हो ही नहीं पाया था। वहीं दूसरे दिन खराब रोशनी के चलते मैच में महज 64.4 ओवर का ही खेल हो सका था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार