नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज डब्ल्यू. वी. रमन को गुरुवार को देश की महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। रमन का नाम उन तीन उम्मीदवारों में शामिल था जिनकी सिफारिश कपिल देव की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय एडहॉक समिति ने की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीसीआई) ने गुरुवार देर रात एक बयान जारी कर रमन की नियुक्ति की पुष्टि की।

Advertisement

रमन के अलावा भारत को दूसरा विश्व कप दिलाने वाले कोच दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन और भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद के नामों की सिफारिश समिति ने की थी। 

Advertisement

समिति ने गुरुवार को कोच पद के लिए इंटरव्यू लिए और इन तीनों का नाम बोर्ड के पास भेजा जिसमें रमन के नाम पर अंतिम मुहर लगी। 

रमन इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर पदस्थ हैं। रमन ने भारत के लिए 11 टेस्ट और 27 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 1992-93 में दक्षिण अफ्रीका में शतक जमाया था और वह ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने थे। 

रमन इससे पहले तमिलनाडु, बंगाल और भारत की अंडर-19 टीम के कोच रह चुके हैं। 

इससे पहले, रोमेश पवार टीम के कोच थे लेकिन उनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो गया। इसी दौरान वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 विश्व कप में मिताली राज के विवाद के कारण उनके रहने पर संशय था। 

Advertisement

पवार ने हालांकि कोच पद के लिए दोबारा अप्लाई किया था। उनका इंटरव्यू भी हुआ, लेकिन समिति ने उनका नाम आगे नहीं भेजा। 

कोच चयन करने के लिए नियुक्त की गई समिति में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़, शांथा रंगास्वामी शामिल हैं। 

कर्स्टन का इंटरव्यू स्काइप पर हुआ जबकि कोच पद की दौड़ में शामिल भारतीय महिला टेस्ट टीम की पूर्व बल्लेबाज कल्पना वेंकटचार का इंटरव्यू फोन पर लिया गया, यह दोनों हालांकि रेस में पिछड़ गए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार