इस समय आईपीएल के 15वें सीजन के अलावा देश भर में K.G.F-2 की धूम देखने को मिल रही है। रॉकिंगस्टार यश की ये मूवी 1 हज़ार करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है और हर गुजरते दिन के साथ कमाई के नए आयाम बना रही है। अब इस मूवी की खुमारी आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटन्स के खेमे पर भी चढ़ चुकी है। यही कारण है कि हार्दिक पांड्या की टीम के लिए इस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई और खिलाड़ियों ने इस मूवी का आनंद लिया।

Advertisement

हाल ही में खिलाड़ियों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी और फ्रेंचाइजी ने उसी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खिलाड़ी काफी मग्न होकर इस मूवी का लुत्फ उठा रहे हैं और मूवी देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Advertisement

वहीं, अगर आईपीएल के इस सीज़न की बात करें तो हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम लगातार शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रही है। इस समय अंक तालिका में भी हार्दिक की टीम का जलवा देखने को मिल रहा है और वो अपने पहले सीज़न में अब तक केवल एक ही हार का सामना करते हुए पहले स्थान पर बने हुए हैं। गुजरात की टीम इस समय 14 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है और प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की दहलीज़ पर है।

इसके साथ-साथ कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी इस साल शानदार तरीके से अपनी टीम का नेतृत्व किया है। ये धाकड़ ऑलराउंडर अपनी टीम के लिए मौजूदा सीज़न में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के इस संस्करण में 305 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शानदार अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में अगर आप गुजरात के फैन हैं तो आप उम्मीद करेंगे कि हार्दिक आने वाले मैचों में भी ये प्रदर्शन जारी रखें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार