IPL 2026, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में बारिश से प्रभावित मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, जिसके चलते राजस्थान ने 11 ओवर में 150 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार (7 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ और ओवरों में कटौती करते हुए इसे 11-11 ओवर का कर दिया गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने अंत तक टिकते हुए 32 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए।

इसके अलावा कप्तान रियान पराग ने भी 10 गेंदों में 20 रन की छोटी, लेकिन तेज पारी खेली। इन पारियों के चलते टीम ने 150 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि शार्दुल ठाकुर को 1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के के लिए
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुमार देशपांडे, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार