राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 40वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उन्होंने खुद बल्लेबाज़ी की अगुवाई करते हुए शानदार अर्द्धशतक जड़ दिया।

Advertisement

संजू के अलावा सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने भी 36 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ संदीप शर्मा की खूब कुटाई की। हालांकि, आखिरकार बाज़ी संदीप शर्मा के ही हाथ लगी जब उन्होंने छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर जायसवाल को बोल्ड कर दिया।

Advertisement

ये घटना राजस्थान की पारी के 9वें ओवर में घटित हुई। संदीप शर्मा के इस ओवर की तीसरी गेंद पर जायसवाल ने झन्नाटेदार छक्का जड़ दिया जिसे देखकर हर फैन मंत्रमुग्ध हो गया। फैंस को उम्मीद थी कि जायसवाल इस छक्के के बाद कुछ और बड़े-बड़े शॉट खेलेंगे लेकिन संदीप ने अगली ही गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया और इस तरह से जायसवाल की शानदार पारी का अंत हो गया।

जायसवाल छक्का लगाने के बाद होश खो बैठे और आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में फुलटॉस गेंद को मिस कर बैठे। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्टंप्स पर जा लगी और उनकी पारी का अंत हो गया। आउट होने से पहले उन्होंने 23 गेंदों में 36 रन बनाए जिस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का भी निकला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार