IPL 2026, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Highlights: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित 11-11 ओवर के मैच में RR ने यशस्वी जायसवाल की नाबाद 77 रन की पारी की बदौलत 150 रन बनाए, जिसके जवाब में MI की टीम 123 रन तक ही पहुंच सकी। 

Advertisement

मंगलवार (7 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के 13वें मुकाबले में बारिश के कारण मैच 11-11 ओवर का कर दिया गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत धमाकेदार रही। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 30 गेंदों में 80 रन जोड़ दिए। सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन की तेज पारी खेली, जबकि जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

इसके अलावा कप्तान रियान पराग ने भी 10 गेंदों में 20 रन की छोटी, लेकिन तेज पारी खेली। इन पारियों के चलते टीम ने 150 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट झटके, जबकि शार्दुल ठाकुर को 1 सफलता मिली।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा (5), रयान रिकेल्टन (8) और सूर्यकुमार यादव (6) 3 ओवर के अंदर ही आउट हो गए। मध्यक्रम में तिलक वर्मा (9) और कप्तान हार्दिक पांड्या (9) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि नमन धीर ने 13 गेंदों में 25 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 8 गेंदों में 25 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। नतीजन मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 123 रन तक ही पहुंच सकी और 27 रन से मुकाबला हार गई।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट झटके। तुषार देशपांडे और जोफ्रा आर्चर को 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की और 6 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई, जबकि मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार